रायपुर। विश्व व्यापी कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के बीच शहर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में पर दो माह के बाद विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसी क्रम में इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 2757 दिल्ली से उड़ान भरकर करीब 9 बजे रायपुर पहुंची। इस विमान में कुल 82 यात्री सवार थे।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट पहुंची। पहले यहां कोलकाता से फ्लाइट आने वाली थी, लेकिन बाद में यह कैंसल हो जाने से दिल्ली से यहां पहली फ्लाइट पहुंची। फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से घरों में ही क्वारंटाईन किया जा रहा है। यात्रियों की पहचान बनी रहे इसीलिए उनके हाथों पर निशान भी बनाए जा रहे हैं, ताकि यदि ऐसे यात्री बाहर निकले तो उनकी तत्काल पहचान हो सके और होम क्वारंटाइन का उल्लंघन भी न हो सके। विमानतल पर ही यात्रियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। विमानतल पर पहुंचने वाले यात्रियों की बकायदा स्क्रीनिंग की जा रही है और जांच से आश्वस्त होने के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा विमान के चालक दल और कू्र मेम्बरों को भी सुरक्षा के लिहाज से पीपीई किट दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here