निर्माण मजदूरों, मिस्त्रियों, महिलाओं ने भारी संख्या में की भागीदारी

कांकेर, 1 मई 2024. नगर के मुख्यमार्ग में आज मजदूरों ने कड़ी धूप के बावजूद दोपहर में विशाल रैली निकाली और लाल झंडे को लहराते हुए मज़दूर एकता के नारों गीतों से कांकेर जिला मुख्यालय को गुंजायमान कर दिया.


नज़ीब कुरैशी के संयोजन में निकली इस रैली में अक्की सोलंकी अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन सचिव सर्व राज मिस्त्री पेटी ठेकेदार कल्याण संघ कांकेर, समीर खान, बजरंग सिंह टाइल्स मिस्त्री यूनियन कांकेर, भीष्म साहू, त्रिलोचन साहू बिजली विद्युत मिस्त्री संघ, संतोष, लोकेश प्लम्बर, विनोद यादव, रमधर यादव,कारपेंटर मिस्त्री संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष मजदूर उपस्थित थे.
मजदूर दिवस के आयोजन की शुरुआत में रैली को सम्बोधित करते हुए पखांजूर से आये मजदूर नेता वासुदेव दास ने कहा कि मजदूरों को जागरूक होना जरुरी है उन्होंने जिले भर से आये मजदूरों के बीच मजदूर आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजली देते हुए आज किसानो और मजदूरों की एकता पर जोर दिया.
रैली संयोजक नज़ीब कुरैशी ने चारामा, कांकेर और नरहरपुर ब्लाक के मजदूरों को सम्बोधित करते हुए आज के दौर में मोदी सरकार के मजदूर विरोधी कानूनों और कार्यों का जिक्र करते हुए सभी प्रकार के मजदूरों को एकजुट करने पर जोर दिया.
कांकेर में राजमिस्त्री संघ के 1996 से जारी संगठन को प्रदेश भर में फैलाने की सफलता को उन्होंने मजदूर हित में महत्वपूर्ण बताया.
सभा को कुछ अन्य मजदूर नेताओं ने भी सम्बोधित किया.

सभा के पश्चात् जोशीले नारों और गीतों से गूंजती रैली जयस्तम्भ चौक से पुरानी कचहरी तक निकल कर नये सामुदायिक भवन में एकत्र हुई जहाँ मजदूरों ने देश के किसान मजदूरों के समक्ष मौजूदा चुनौतिओं के सामने अपनी मांगो पर दृढ़ता से लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और व्यापक एकजुटता बनाने के लिए मई दिवस को महत्वपूर्ण माना.
रायपुर से आये स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के दो पदाधिकारी भी कलम के मज़दूर के रूप में इस अवसर पर मजदूरों के साथ थे.

रैली के बाद सभी ने मिलजुल कर बनाये गए गरमगरम भोजन का आनंद लिया और मजदूर वर्ग की एकजुटता, समानता और स्वाभिमान को हासिल करने का संकल्प लेते हुए अपने अपने गाँवो में वापसी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here