file photo

दुर्ग। शिवनाथ नदी में डूबकर मां की मौत के 24 घंटे के बाद मृतका के बेटे ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर ग्राम बोरई दुर्ग निवासी जामवंती बाई साहू(58)और उनका बेटा वेद प्रकाश साहू(25) कार से दुर्ग से अपने गांव बोरई जा रहे थे। रास्ते में कोटनी के पास शिवनाथ नदी में बने एनीकट से गुजरते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी और कार डूबने के कारण उसमें सवार जामवंती की मौत हो गई, वहीं स्थानीय लोगों की मदद से युवक की जान बचाई जा सकी। इस घटना को 24 घंटे ही बीते थे कि वेद प्रकाश ने भी अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि खुदकुशी का कारण मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here