file photo

सूरजपुर। जिले में भाजपा नेता बीती रात से लापता हो गये हैं। गोली चलने की आवाज से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके बाद से भाजपा नेता लापता है। उनकी गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह घटना बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक की है, जहां भाजपा नेता शिवचरण घर से निकल कर कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। घटनास्थल पर जब लोग पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था। घटना स्थल पर शिवचरण की मोटरसायकल, कपड़ा, कागजात व खून मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता शिवचरण के पुत्र ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here