कुल 4 क्विंटल 70 कि.ग्रा. कीमती 47,00,000 रूपये का अवैध गांजा जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राजय ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुद के रास्ते किये जाने की सूचनााापुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार इाकुर को मिल रही है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी/थाना चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालों पर नजर रखी हुई कि शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली की सीमावर्ती जिले बरगढ़ की ओर से सिंघोड़ा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बताये गये वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी बीच एक वाहन स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 07 सीए 6918 तेज रफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली पर रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सुमोद अहिरवार पिता शिब्बू अहिरवार उम्र 24 साल निवासी साजेरा उद्देत हरिजन मोहल्ला वार्ड नं. 07 थाना सनोद जिला सागर मध्य प्रदेश, विष्णु प्रसाद पटेल पिता बलराम पटेल उम्र 31 साल निवासी पडरिया थाना सनोद जिला सागर मध्यप्रदेश सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश का होना और ओडिशा से मध्य प्रदेश को जाना बताये।

ओडि़शा कब आना किस कार्य से आना और वापस मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगा। थाना की टीम को शक हुआ ओर वाहन की तलाशी ली तो वाहन में प्याज की बोरिया दिखाई दी प्याज बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक के भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया जिसे बाहर निकालने पर 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 420 पैकेट में कुल 420 किलो ग्राम गांजा जब्त कर उनके खिलाफ 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

थाना सरायपाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 बैतरी गोड पर ओडि़शा की ओर से आ रही वाहन फिएट क्रमांक ओआर 02 बीके 7786 में आरोपी सेबक मालिक रविंदर दिप विनोद मलिक एवं करेंद्र मलिक निवासी बरिगुड़ा ओडि़सा के द्वारा कार के गुप्त चेम्बर एवं डिक्की में 27 पैकेट में 27 किलो एवं एक प्लास्टिक बोरी में भरा हुला 12 किलो कुल 40 किलो कीमती 1,95,000 रूपये को अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर उक्त गांजा एवं परिवहन का वाहन 2.00.000 रूपये को जब्त कर अपराध क्रमांक 230/2020 धारा 20(ठ) कायम किया गया। थाना सरायपाली अंतर्गत ही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एवं डब्ल्यू 9832 में 10 किग्रा. गांजा का परिवहन करते हुए मध्य प्रदेश के लिए दो आरोपी अंकित वर्मा पिता राजेश वर्मा जाति लोधी, दीपक पटेल पिता प्रहलाद पटेल जाति लोधी दोनों निवासी जबलपुर थाना कंचनपुर मध्य प्रदेश को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। जिलें में विगत एक सप्ताह के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा का यह 05 प्रकरण है जिसमें ओडि़शा से महासमुंद के रास्ते परिवहन करते पकड़ा गया है।

आरोपी सिघोड़ा थाना क्षेत्र- सुमोद अहिरवार पिता शिब्बू अहिरवार उम्र्र 24 साल निवासी खाजेरा उद्देत हरिजन मोहल्ला वार्ड नं. 7 थाना सनौद जिला सागर मध्य प्रदेश। विष्णु प्रसाद पटेल पिता बलराम पटेल उम्र 31 साल निवासी पडरिया थाना सनोद जिला सागर मध्यप्रदेश इनके पास से 420 कि.ग्रा. गांजी कीमती 42,00,000 रूपये। स्वराज माजदा 1 नग क्रमांक सीजी07सीए 6918 कीमती 10.00.000 रूपये। मोबाईल 3 नग
कीमती 3000 रूपये।
आरोपी सरायपाली थाना क्षेत्र से -सेबक मालिक पिता उमेश मालिक उम्र 27 वर्ष, रविदर दिप पिता युद दीप उम्र 56 वर्ष, विनोद मलिक पिता ब्रम्हानंद मलिक उम्र 25 वर्ष करेंद्र मलिक पिता सदानंद मलिक उम्र 30 सभी निवसी थाना बालिगुड़ा जिला फुलवानी ओडि़सा। जब्त मशरूका 40 कि.ग्रा. गांजा कीमती 4,00,000 रूपये। फिएट कार 01 नग क्रमांक ओआर 02 बीके 7786 कीमती 2,00,000 रूपये।
नाम आरोपी सराईपाली थाना क्षेत्र से-
अंकित वर्मा पिता राजेश वर्मा जाति लोधी, दीपक पटेल पिता प्रहलाद पटेल जाति लोधी दोनों निवासी जबलपुर थाना कंचनपुर मध्यप्रदेश। जब्त मशरूका मो.सा. 1 नग कीमती 20,000 रूपये। गांजा 10 कि.ग्र्रा1 कीमती 1,00,000 रूपये। मोबाईल नोकिया 01 नग 5000 रूपये। नगदी 2200 रूपये जब्त की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here