file photo

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो थाना कोरोना संक्रमितों के पाये जाने के बाद सील किया गया है। जिसमें से पहला मामला मस्तुरी क्षेत्र के पचपेढ़ी थाना को सील किया गया था। वो वहीं अब शहर के ही सिविल लाइन थाना को सील किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कर्नाटका के मैसूर का रहने वाला है। वह बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप से वंछित था जिसे चार जुलाई को गिरफ्तार कर पुलिस की टीम थाने लाई थी। गिरफ्तार युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वह पाजीटिव निकला। गिरफ्तार युवक के कोरोना पाजीटिव निकलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। थाना प्रभारी ने तत्काल एक अधिकारी और दो आरक्षकों की कोरोना टेस्ट कराकर संक्रमण न फैल जाने के चलते थाने को पुरी तरह सील करवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here