आलाकमान ने सूची को दी मंजूरी

रायपुर। निगम-मंडल में की नियुक्तियों को लेकर पार्टी आलाकमान ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को दिल्ली तलब किया था। मरकाम ने आलाकमान को सूची सौंपी है, सूत्रों के हवाले से खबर निगम-मंडल की पहली सूची कल दोपहर के बाद कभी-भी जारी हो सकती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में सर्वसम्मति आला-कमान ने सहमति दी है। गौरतलब है कि पार्टी में सभी मंत्रियों के कोटे से एक-एक नाम तय किये गए है। सभी मंत्रियों को तवज्जों देते हुए सभी को संतुष्ट करने का भर पुर प्रयास किया गया। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है।

निगम-मंडलों की बटवारों में सबसे अधिक मारामारी खनिज-विकास निगम, गृह निर्माण मंडल, पाठ्य पुस्तक निगम, नागरिक आपूर्ति निगम, बीज विकास निगम, क्रेडा और बेवरेज कारपोरेशन में रही। सूत्रों के अनुसार आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। खबर आ रही है लगभग सूची में 20 नाम है। इसके अतिरिक्त 12 संसंदीय सचिव बनाए जा सकते हैं, विधायकों की सूची अंतिम चरणों तक फेरबदल की संभावनाओं को देखते हुए गोपनियता बरती गई है। तथा अंदर ही अंदर 12 संसदीय सचिव के लिए सभी सरकारी स्तर पर औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है और विधायकों में आपसी तालमेल और गुटबाजी का पार्टी ने पूरी तरीके से ख्याल रखा है और सभी वर्गों के विधायकों को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सहमति के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से पूरी सूची आला कमान को अनुमोदन हेतु दी जा चुकी है। अब सूची कभी भी शाम या देर रात तक जारी की जा सकती है और संभवत: सोमवार और मंगलवार को संसदीय सचिव शपथ ले सकते है।

पहली सूची में ये नाम हो सकते है शामिल, सोमवार तक कभी भी हो सकती है जारी

  • गिरीश देवांगन
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • शैलेश नितिन त्रिवेदी
  • गुरमुख सिंह होरा
  • अग्निचंद्राकर
  • बैजनाथ चंद्राकर
  • किरणमयी नायक
  • करुणा शुक्ल
  • अरुण वोरा
  • राजेंद्र तिवारी
  • बाल-कृष्णा पाठक
  • शफी अहमद
  • अजय अग्रवाल
  • सुभाष धुप्पड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here