धरसीवां। रायपुर जिले के धरसीवां के जरोदा स्थित नूतन इस्पात में शनिवार रात कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जरोदा निवासी सागर वर्मा 21 वर्ष गांव में स्थित नूतन इस्पात फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की रात मृतक सागर नाइट ड्यूटी पर था। वह अपना काम कर रहा था इसी दौरान वह कन्वेयर वेल्ट की चपेट में आकर फं स गया और उसकी वहीं मौत हो गई। किंतु फैक्ट्री संचालक ने इसकी सूचना रात में ही उसके घरवालों तक नही पहुंचाई। और सुबह इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। इधर ग्रामीण युवक की मौत के बाद घबराए फैक्ट्री संचालक ने पहले की पुलिस को खबर कर दी थी और फैक्ट्री में पुलिस बल पहुंच चुका था।

लंबे समय तक ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा फैक्ट्री संचालक से की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की बीच समझौता करवाया तथा संचालक द्वारा मृतक की नाबालिग बहन के नाम 10 लाख की एफडी और उसके खर्च के लिए 5 हजार रुपए महीने देने की बात कही गई है। मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बताया जाता है कि 21 वर्षीय मृतक सागर के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह पढ़ाई के साथ-साथ फैक्ट्री में सिर्फ इसलिए मजदूरी करता था, ताकि वह अपनी इकलौती बहन का पालन पोषण कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here