रायपुर। शहर के गीतांजलि नगर में पु​लिस ने छापामार कार्रवाई कर पांच लड़के और चार लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। जन्मदिन मनाने के लिए सभी एकत्रित हुए थे। रहवासियों की माने तो आए दिन युवक-यु​वतियों का जमवाड़ा लगा रहता है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के स्टील सिटी का है। कॉलोनी में स्थित एक डुप्लेक्स मकान में पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के-लड़कियां डुप्लेक्स मकान में ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 5 लड़के और 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here