कोरबा। कलेक्ट्रेट परिसर कोरबा में आदिम जाति विकास विभाग के एक लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वही इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन में भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक लिपिक कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला है बताया जा रहा है कि आदिम जाति विकास विभाग में कार्यरत लिपिक पिछले दिनों शहर से बाहर गए थे। जब वह इस शहर में वापस आए तो उनका सैंपल लेकर भेजा गया था। सैंपल रिपोर्ट कल आई है जिसमें लिपिक को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। इस मामले की सूचना तत्काल कलेक्टर किरण कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को भी होम क्वारेंटाइन भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इनके संपर्क में भूलेख विभाग के कई कर्मचारी, अधिकारी आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here