demo pic

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा माईंस के एमटीके1 के पास खड़े 5 वाहन पिछली रात फूंक दिये गये। इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। कुसमुण्डा पुलिस थाना क्षेत्र में यह घटना पिछली रात हुई। बताया गया कि जिले में गेवरा के बाद सबसे बड़ी ओपन कास्ट कोल माईंस कुसमुण्डा में संचालित है। यहां बहुत बड़े हिस्से से कोयला खनन संबंधी कामकाज होता है। इसके साथ ही दूसरे कार्यों का संपादन भी हो रहा है। नियमित कर्मियों के अलावा ठेका कामगारों का नियोजन प्रबंधन और ठेका कंपनी ने कर रखा है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की एसके सामंता कंस्ट्रक्शन कंपनी को ओबी हटाने और साईलो की नई यूनिट बनाने का काम यहां पर मिला हुआ है।

काफी संख्या में कामगार इसमें रखे गये है। कुसमुण्डा के एमटीके1 के पास ऐसे 4 कामगारों और 1 एसईसीएल कर्मी की दुपहिया रात्रि पाली में खड़ी थी। संबंधित कर्मी अपने काम पर थे। इसी बीच रात 4 बजे के लगभग कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पेट्रोल और दूसरे ज्वलनशील पदार्थ आग के संपर्क में आने के साथ ही यहां कुछ ही देर में ये वाहन कबाड़ में तबदिल हो गये। जब तक एमटीके सेक्शन की नजर यहां पड़तीए कुछ भी ऐसा नहीं बचाए जिसे सुरक्षित किया जा सकता था। आनन.फानन में संबंधित कर्मियों और प्रबंधन को घटना की सूचना दी गई। पीडि़त पक्ष ने मौके पर पहुंचकर दृश्य देखा और अपना सिर पीट लिया। बाद में कुसमुण्डा पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने आगजनी की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा है कि कर्मचारियों की दुपहिया में आग लगाकर किसी को आखिर क्या मिला होगा। इससे पहले भी खदान क्षेत्रों में ऐसे कारनामें हो चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here