दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों के आत्मसपर्ण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाई जा रही है, जिससे प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। सोमवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 01 लाख रुपए के इनामी मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली जनमिलिशिया कमांडर गुड्डी कर्मा उम्र 23 वर्ष ने दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव तथा उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपू बल दंतेवाड़ा विनय कुमार सिंह, के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसर्पित नक्सली गुड्डी कर्मा को दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आत्मसर्पित नक्सलियों से नि:संदेह महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ नक्सल उन्मूलन की दिशा में नये आयाम मिल रहे हैं। जब तक बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त नही कर लिया जाता तब तक कार्यवाही जारी रहेगी। लोन वर्राटू अभियान मील का पत्थर साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here