अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला डॉक्टर ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर के आत्हत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नही चला है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बलरामपुर की रहने वाली महिला डॉक्टर खुशबू सिंह ने शविार रात अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि डाक्टर खुशबू शनिवार को पांच साल के बेटे को लेकर रात में सोने अपने कमरे में चली गई। सुबह जब बच्चे की आंख खुली तो उसने अपनी मां को फंदे पर झूलते देखा और भागकर अपने नाना-नानी के पास पहुुचा तथा उन्हें इसकी जानकारी दी। महिला चिकित्सक के परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामलें में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। तथा मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि साल 2013 में खुशबू की शादी उत्तर प्रदेश निवासी इंजीनियर पुनीत सिंह से हुई थी। पति दिल्ली में नौकरी करता है तथा खुशबू बलरामपुर जिले के बरियो अस्पताल में पदस्थ थी। सरकारी नौकरी की वजह से खुशबू बलरामपुर में ही माता-पिता के साथ रहती थी। महिला चिकित्सकों के परिजनों के मुताबिक खुशबू का पति समय-समय पर यहां आया करता था। उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रात में महिला ने परिजनों के साथ खाना खाया और 5 साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here