कहा-बिना परामर्श के सुशांत को देते दवाएं

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिया ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श उन्होंने सुशांत के लिए दवा निर्धारित की। अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों-प्रियंका सिंह, मीतू सिंह, दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिया ने पुलिस को दी शिकायत में भादंसं, एनडीपीएस और टेलीमेडिसीन इलाज दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
प्रियंका पर रिया को तंग करने का भी आरोप
रिया ने प्रियंका पर उन्हें तंग करने का भी आरोप लगाया है। रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने 34 वर्षीय अभिनेता के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई। उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को मुंबई सके उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here