रायपुर 20 फरवरी 2024 , कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबंध में भाजपा में जाने की अटकलों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि परिवार से कोई भी अगर कहीं बाहर जाता है तो परिवार को कुछ न कुछ फर्क पड़ता है, कभी-कभी किसी के जाने से फायदा भी होता है, टी एस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा में ये बात कही। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के कॉंग्रेस से भाजपा में जाने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवालों पर श्री सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि संयोग से उनकी एक दिन पहले ही श्री कमलनाथ से फोन पर किसी अन्य विषयों पर चर्चा हुई है ,किन्तु उनके जाने न जाने पर वे कोई टिप्पणी नही कर सकते क्योंकि वे बहुत बड़े वरिष्ठ नेता हैं मेरे माता पिता जी से उनके नज़दीकी संपर्क रहे हैं ।
श्री सिंहदेव से आगे पूछा गया कि कहीं न कहीं क्या वे खुद भी भाजपा में जाने वाले कॉंग्रेसी नेताओं की कतार में शामिल हैं ?

  • इस पर उनका जवाब बेहद स्पष्ट और क्लियर था। उन्होंने कहा कि इस तरह के सवालों का जवाब मैं कई बार दे चुका हूं पर अब तक बार-बार यही प्रश्न क्यों पूछे जाते हैं? मैं समझ नही पा रहा। छत्तीसगढ के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने अपने जवाब में कहा कि भाजपा में जाने का तो प्रश्न ही नही उठता मैं अपने राजनैतिक केरियर में हमेशा कॉंग्रेस में ही रहूंगा कभी भाजपा में जाने का तो प्रश्न ही नही उठता किसी भी अन्य राजनैतिक दल में कभी नही जाऊंगा। यह जवाब मैं पहले भी कई बार स्पष्टता से बता चुका हूं कि मैं कभी भी भाजपा में नही जाऊंगा।
    ज्ञातव्य है कि भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री रहे श्री सिंहदेव को कांग्रेस सरकार के ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलें लंबे समय तक मीडिया में चलती रही और उन्हें अंतिम 6 महीनों में उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। सरकार में वे अपनी स्थित से खुश नही हैं ऐसी मीडिया में चल रही खबरों का वे अक्सर खंडन करते रहे हैं। अब भाजपा सरकार में बदले हुए परिवेश में कॉंग्रेस हाईकमान ने उनके कद को ध्यान में रखते हुए उन्हें केंद्रीय घोषणा पत्र निर्माण समिति में संयोजक बनाया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कार्यकारिणी में शामिल रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here