रायपुर(एजेंसियां) प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पत्रकारवार्ता लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रेडियस वाटर घोटाले के मामले के आरोपी जी.एस. मिश्रा पर कार्यवाही को रोकने की मांग को लेकर सांसद सुनील सोनी, अरुण साव, विजय बघेल, संतोष पांडे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोमर से मिले.

उन्होंने कहा कि रेडियस वाटर घोटाले के आरोपी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा घोटालेबाज अधिकारी को हटाने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के खिलाफ रेडियस वाटर मामले में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी को बचाने भाजपा सांसदों द्वारा केंद्रीय मंत्री तोमर से गुहार लगाना भाजपा के चरित्र को उजागर करता है.

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा कि रेडियस वाटर घोटाला के आरोपी अधिकारी पर की गयी कार्यवाही का विरोध कर भाजपा ने अपने असल चरित्र को ही सामने लाया है. 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में हुई कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोटाला में संलिप्त अधिकारियों पर हो रही कार्यवाही का विरोध कर भाजपा ने अपने सहयोगियों को बचाने का काम किया है. बीते सालों की अपेक्षा राज्य की कांग्रेस सरकार ने धान की खरीदी अधिक मात्रा में की है. किसानों को धान का मूल्य 2500 रू. प्रतिक्विंटल दिया गया. धान की खरीदी अधिक मात्रा में होने के कारण धान की सुखत की मात्रा भी बढ़ी है. 2017 में हुयी धान खरीदी की मात्रा के अनुसार हुई धान की सुखत से 2018 में खरीदी गयी धान की मात्रा के अनुसार सुखत कम है. धान के शार्टेज की जांच की जायेगी। जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी.

खरीदी गयी धान की मात्रा के अनुसार सुखत कम है. धान के शार्टेज की जांच की जायेगी. जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी. इसी प्रकार भाजपा का बी ग्रुप भी लगातार उनके भ्रष्टाचार को बचाने में लगा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here