अब दिल्ली के सुरक्षित कहे जाने वाले इलाके भी गुंडो की जद में

दिल्ली:- लोकसभा में कांग्रेस के सदन नेता अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली में हुमायूँ रोड स्थित घर में आज शाम साढ़े 5 बजे बदमाशों की भीड़ घुस गई। उनके स्टाफ को मारा, उनके कागजात फाड़े और कई फाइलें साथ ले गए।इस हमले में घर पर मौजूद स्टॉफ को भी चोट आई है। स्टॉफ का आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हमले के समय उनकी बेटी घर पर थी। सेंट्रल दिल्ली में संसद सत्र के दौरान इस तरह का हमला पुलिस की बडी असफलता है। जानकारी मिली है कि अधीर रंजन द्वारा संसद में दिल्ली दंगों का मामला उठाने से बदमाश खफा थे।
यह बेहद भयावह हालात है। लोकतंत्र के भारतीय अतीत में दिल्ली में किसी सांसद के घर पर इस तरह हमला पहली बार हुआ है। सरकार परस्त टीवी मीडिया ने इस खबर को ही गायब कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here