नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, मृत जवान सीएएफ में पदस्थ था। जवान का नाम अनिल यादव बताया जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी था। बीती रात उनसे अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। यह पूरी घटना ओरछा थाना क्षेत्र के सीएएफ कैम्प में घटित हुई है। कैम्प में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो अनिल यादव जमीन पर लहुलुहान पड़ा था। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी जयंत वैष्णव ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here