कांकेर। जिले के चारामा थाना अर्नगत ग्राम दरगहन में रहने वाले दंपत्ति तरुण सुकदेव और प्रतिमा सुकदेव के घर से पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए 113 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद किये गए गांजे की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांकेर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक दंपत्ति तरुण सुकदेव और प्रतिमा सुकदेव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से गांजा की तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त थे। पुलिस की दोनों से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here