नोएडा। भारत में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से पीडि़त होने की पुष्टि हुई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का है। बताया गया है कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है वह कुछ दिन पहले फ्रांस और चीन से वापस आया था। नोएडा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने भी उसके इस जानलेवा वायरस से पीडि़त होने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या अब 75 हो गई है।

कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद कंपनी में काम कर रहे सभी 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। वहीं इस केस के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इनमें 10 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बता दें कि 11 मार्च तक उत्तर प्रदेश में कोरोना के 9 टेस्ट पॉजिटिव निकले थे। अब तक आगरा में 7, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 1 और लखनऊ में 1 मरीज में कोरोना को पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यहां एक और मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब आगरा में कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। पता चला है कि जिस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में बेंगलुरू से लौटी है। आगरा से 12 संदिग्धों के सैंपल की जांच में ये एक केस पॉजिटिव पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here