टाइगर श्रॉफ के फिल्म इंडस्ट्री में आए महज 6 साल हुए हैं लेकिन उनके खाते में कई बड़ी सफल फिल्में दर्ज हैं। इतना ही नहीं उनकी काफी बड़ी फैन फॉ लोइंग भी है। अगर टाइगर श्रॉफ की ऐक्शन फिल्म है तो आप थिअटर में उनके फैंस का जोश देखने लायक होता है। यह बात सबको पता है कि टाइगर रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान के बारे में भी उन्होंने कुछ कहा है। बीते साल टाइगर श्रॉफ ने ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर दी थी। इसमें वह रितिक रोशन के साथ थे। इस साल उनकी फिल्म बागी 3 रिलीज हुई है।

हालांकि फिल्म को बागी 2 जैसा रिस्पॉन्स तो नहीं मिला लेकिन उनके फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आई। कोरोना वायरस फैलने का असर भी फिल्म पर दिखा और यह 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई। बागी 3 की रिलीज के पहले उन्होंने ने एक इंटरव्यू दिया था जो अब वायरल हो रहा है। इसमें टाइगर सलमान खान के स्टारडम पर बात कर रहे हैं। टाइगर सलमान खान को बॉलिवुड का शेर बताते हैं। बॉलिवुड हंगामा के इस इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि अगर सलमान के ब्रेसलेट का भी इंस्टाग्राम पेज बन जाए तो इसके फॉलोअर्स भी टाइगर से ज्यादा हो जाएंगे। इसे स्टारडम कहते हैं। वहीं टाइगर ने बॉलिवुड का शेर सलमान को बताया तो कहा कि रितिक रोशन चीता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here