कोरोना वायरस दुनिया भर में सभी की जिंदगी पर असर डाल रहा है, जिसके चलते सभी इस समय सोशल डिस्टैंसिंग बनाकर रख रहे हैं। भारत में भी इस वायरस का प्रभाव देखने को मिल रहा है और लोग अपने घर में ही हैं। बॉलिवुड सिलेब्स भी इस समय अपने घर हैं और कुछ न कुछ कर रहे हैं। वहीं, सुनील शेट्टी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस माहौल में ये विडियो आपको मजेदार जरूर लगेगा।

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें ऐक्टर अपनी पत्नी माना शेट्टी से चोटी बनवाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा, हेयर…आ…फेरी। सुनील शेट्टी के इस विडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी कॉमेंट कर रहे हैं। यह विडियो इंटरनेट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें वह हॉलिवुड फिल्म मोसागल्लू के तेलगु रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुनील शेट्टी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे जबकि काजल और ऐक्ट्रेस रूहानी सिंह भी काम करते नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें वह वर्दी के साथ सिर पर टर्बन में नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here