तारण प्रकाश सिन्हा ने सम्भाला डी पी आर का प्रभार , चंद्रकांत उइके बने संस्कृति संचालक – संयुक्त सचिव आबकारी
रायपुर. नई सरकार बनाने के बाद किये गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों में जनसम्पर्क संचालनालय के नये आयुक्त, सह-संचालक तारण प्रकाश सिन्हा ने यहां पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान संचालक चन्द्रकांत उईके ने उन्हें पदभार सौंपा. इस अवसर पर संचालनालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री सिन्हा का स्वागत करते हुए श्री उईके को भावभीनी बिदाई दी.
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा दो दिन पहले 17 दिसम्बर को यहां मंत्रालय से जारी आदेश में तारण प्रकाश सिन्हा को उप सचिव के पद पर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ करते हुए उन्हें आयुक्त-सह संचालक जनसम्पर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं चन्द्रकांत उईके को संयुक्त सचिव के पद पर वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में पदस्थ करते हुए उन्हें संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here