file photo

रायपुर। देश एवं प्रदेश में विश्वस्तरीय कोरोना वायरस की बीमारी के संक्रमण से प्रदेश की जनता को बचाने के लिए पिछले एक माह में लगातार लॉकडाउन के चलते शहर के लोगों को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए आवाजाही नहीं कर पाने के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट रहे थे। पेट्रोल पंपों के खुलने की सीमित अवधि के कारण अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत लोगों को शाम के बाद पेट्रोल की किल्लत हो रही थी। साथ ही आम उपभोक्ताओं में भी कोरोना वायरस पर नियंत्रण को देखते हुए शासन से पेट्रोल-डीजल देने की अवधि में छूट की मांग की थी। उक्त मांग पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रशासन ने अब सुबह 8 से रात के 8 बजे तक 12 घंटे की छूट पेट्रोल-डीजल लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रदाय की है।

ज्ञातव्य है कि शहर में अब पेट्रोल पंप 12 घंटे तक खुले रहेंगे। रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार प्रशासन ने पेट्रोल पंपों में खरीदी बिक्री के लिए सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले शहर के पेट्रोल पंपों को दोपहर 3 बजे तक ही खोले जाने तक की अनुमति थी। रायपुर पेट्रोलियम डीलरशिप अंसारी ने बताया कि इससे पहले अधिकारियों ने लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पंपों को सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने की मांग प्रशासन के सामने रखी थी। जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here