फिल्ममेकर सुभाष घई ने बॉलिवुड के लेटेस्ट हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन की एक पुरानी और अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह आमिर खान और सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह पिक्चर घई के 2015 बर्थडे सेलिब्रेशन की है जब उन्होंने कार्तिक के साथ कांची में काम किया था। फिल्ममेकर ने लिखा, 2015 में मेरे बर्थडे बैश के दौरान। मैंने कार्तिक आर्यन की आंखों में सपनों को देखा जो मेरी आखिरी फिल्म कांची के हीरो थे। आमिर खान और सलमान खान जैसा सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज मैं खुश हूं और कार्तिक पर गर्व है। उन्होंने सफलता की सीढिय़ां चढ़ी हैं।

फोटो में सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक के फैंस इस पुरानी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वह आपको एक निर्देशक के रूप में पाकर धन्य हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, वह यहां रुकने के लिए आए हैं और खुद को साबित किया है।
बता दें, कार्तिक 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में नजर आए थे। इसके बाद वह आकाशवाणी और अन्य फिल्मों में दिखे थे जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। फिलहाल, कार्तिक लॉकडाउन में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here