demo pic

राजनांदगांव। जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के मुलचेरम थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी ने गुरुवार दोपहर को अपने पति के रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच जुटी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने के साथ अन्य एंगल से भी जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार मुलचेरम में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धनराज सिरसाठ की पत्नी 28 वर्षीय संगीता सिरसाठ ने गुरुवार दोपहर को खुद पर गोली चला दी। लहुलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के लिए पारिवारिक कलह सहित अन्य कारणों को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here