demo pic

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोरोना वायरस के 6 नए संदिग्ध मिले हैं। दरअसल, ये सभी रैपिड किट टेस्ट में पाए पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सरायपाली के सिंघोड़ा चेकपोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किया गया है। इस रैपिड टेस्ट में एक नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और स्वास्थ्य कर्मी के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैम्पल्स को जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है।

रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में कोरेंटाइन पर रखा गया है। महासमुंद के कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here