रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान गुढियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों ने आपसी रंजिश के चलते फैज़ल खान और उसके दोस्त मोनू देशमुख पर चाकू से हमला कर फऱार हो गए। गुढिय़ारी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का दोनों युवकों के साथ पूरानी रंजिश थी। और आरोपी इन दोनों युवको को मारने के लिए बहुत दिन से ढूंढ रहे थे। और बीती रात 11 बजे आरोपियों ने युवकों को चाकू और रापा के बेत से हमला किया। और दोनों वहां से फऱार हो गए। देर रात पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए ढूढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक फैज़ल अख्तर रात को अपने दोस्त मोनू देशमुख के साथ बाइक में घूम रहा था। तभी छत्तीसगढ़ महतारी रेल्वे पटरी के पास आरोपी गोपाल ओझा और कुणाल तांडी मिल गए। उसे देखकर गाली गलौज करने लगे। फैज़ल ने इस विवाद का विरोध किया। आरोपी भड़क गए और उसे बाइक से खींच लिया। उसे पिटना शुरू कर दिया। उसके साथी ने बीच-बचाव किया।

आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। गोपाल अपने घर से चाकू लाया और फैज़ल की पीठ पर गहरा घाव बना दिया और मोनू को रापा के बेत से हमला कर दिया। फैज़ल वहीं गिर गया आरोपी वहां से भाग निकले। फैज़ल और उसके दोस्त को आस-पास के लोग अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का मृतक से पुरानी रंजिश थी। पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया। और आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here