रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान पिकनिक मनाने खारून नदी पहुंचे दोस्तों के बीच खाना खाने की बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।  आमानाका थाना से मिली जानकारी के अनुसार घायल हुआ प्रार्थी सागर रात्रे सरस्वती नगर कोटा में किराए के मकान में रहकर होटल में मिस्त्री का काम करता है। सागर गुरुवार को दोपहर में अपने अन्य दोस्त मनोज ध्रव, जोहान खान, पीताम्बर, संतोष साहू और मोनू ध्रुव के साथ पिकनिक मनाने के लिए चंदनडीह खारुन नदी के पास गये थे। यहां दोस्तों ने मिलकर मछली की सब्जी बनाई थी।

खाना बनाने के बाद सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे। सागर नहाने के बाद अपने अन्य सभी साथियों को नहाकर खाना खाने के लिए बुलाया। साथ ही यह भी कहा कि जो नहीं नहाएगा, उसे खाना नहीं दिया जाएगा। इस बात पर  आरोपी संतोष साहू गुस्सा हो गया और सागर को तू खाना कैसे नहीं देगा कहकर उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद जब ज्यादा बढ़ गया तो संतोष ने गुस्से में सागर के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल सागर को उसके अन्य दोस्तों ने तत्काल एम्स अस्पताल ले गये जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब ठीक बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद आरोपी संतोष साहू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here