demo pic

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ और मरने वालों की संख्या अब बढ़ने लगी है | रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई | कोरोना पॉजेटिव इस व्यक्ति का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था | इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजेटिव आने के बाद संक्रमित व्यक्ति को एक निजी अस्पताल से एम्स में भर्ती कराया गया था | डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों के मुताबिक 40 वर्षीय यह व्यक्ति लकवा ग्रस्त भी था |

राज्य में कोरोना ग्रसित मरीजों का आंकड़ा 1550 के लगभग पहुंच गया है | जबकि मौत सिर्फ 7 व्यक्तियों तक ही सीमित रही | हालाँकि 621 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घरों पर लौट चुके है | राज्य में कोरोना से प्रभावित तमाम इलाकों में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है |

हॉट जोन में लोगों की आवाजाही पर रोक है | लेकिन शेष इलाकों में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है | इस दौर में लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे मेडिकल गाइड लाइन का पालन करे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here