ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मात्र एक बॉलिवुड फिल्म की है लेकिन वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली जाह्नवी कपूर की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। वहीं, अब जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर जो बात कही है, उसे जानकार कोई भी हैरान रह जाएगा। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। अपनी इस खूबसबूरत तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, यहां पर आप बच्चों को देख रहे हैं। जाह्नवी कपूर की इस पोस्ट पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी और उनकी बेस्टफ्रेंड तनीषा संतोषी ने लिखा, कौन बच्चा? क्या तुम बच्चा चाहती हो। इस पर जाह्वी कपूर ने रेप्लाई किया, हां। सोशल मीडिया पर इन दोनों दोस्तों की बातचीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में जाह्नवी कपूर के घर में काम करने वाले तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। जिसके चलते वह चर्चा में थीं। वहीं, बोनी कपूर ने जानकारी दी थी कि वह और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी 14 दिन च्ॉरंटीन टाइम पूरा कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। अब उनकी पाइपलाइन ने कई फिल्में हैं। जिनमें, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूहीअफ्जा, दोस्ताना 2 और तख्त फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here