रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढ़ा है। गुरुवार को प्रदेश में 82 नए मरीज मिले हैं। वहीं 46 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि बलरामपुर से 22, बलौदाबाजार से 12, जांजगीर चांपा और रायपुर से 11-11, दुर्ग से 9, राजनांदगांव से 8, बिलासपुर से 4, कोरिया से 3 और कोरबा से 2 मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1946 है जबकि 735 एक्टिव केस अब भी हैं। जबकि अब तक कुल 1202 पॉजिटिव स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here