मन की बात में बोले मोदी, चुनौतियों की वजह से साल को खराब मानना ठीक नहीं

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात (pm modi mann ki baat) कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मोदी ने कहा कि इस साल कई चुनौतियां आईं लेकिन इसकी वजह से साल को खराब मानना ठीक नहीं। मन की बात में क्या बोल रहे मोदी, सुनिए
-ये साल कब बीतेगा। फोन पर लोग यही बात करते हैं कि साल कब बीतेगा। लोग कह रहे साल अच्छा नहीं, यह शुभ नहीं। लोग चाहते हैं कि यह साल जल्द बीत जाए। 6 सात महीने पहले कहां जानते थे कि ऐसा संकट आएगा। कोरोना के बीच अम्फान, निसर्ग फिर टिड्डी दल और भूकंप। फिर पड़ोसी देशों की हरकतें। एकसाथ इतना कुछ हो रहा।

-मुश्किलें आती हैं, संकट आते हैं लेकिन सवाल यही है कि क्या आपदाओं की वजह से साल को खराब मानना ठीक नहीं। यह सोच लेना कि पूरा साल ही ऐसा है ठीक नहीं। एक साल में एक चुनौती या 50 चुनौती उससे साल खराब नहीं होता।

मोदी की मन की बात ये पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से सवाल किया था। मन की बात कार्यक्रम पर सवाल करते हुए उन्होंने लिखा था कि राष्ट्र रक्षा और सुरक्षा की बात कब होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 66वीं मन की बात है। पिछले मन की बात यानी मई वाले ऐडिशन में पीएम मोदी ने कोरोना अनलॉक 1.0 पर बात की थी। बताया था कि अब देश लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here