राजनंदगांव- नक्सलियों की मदद के मामले में आरोपी बड़े ठेकेदार वरुण जैन को राजनांदगांव पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वरुण नक्सल क्षेत्र में काम किया करता था। ज्ञात हो कि कांकेर पुलिस द्वारा पिछले कुछ माह से नक्सलियों को मदद करने व सामान पहुंचाने के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें राजनांदगांव से भी लगभग 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे।

जिसके पश्चात एक ठेकेदार नाम वरुण जैन का भी आया था जो कि फरार चल रहा था। आरोपी वरुण जैन की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पुलिस ने 10000 का इनाम रखा था। घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि कांकेर पुलिस के फरार इनामी आरोपी वरुण जैन को मुखबिर की सूचना पर राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here