महासमुंद। महासमुंद जिला पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना बनाते हुए एक अंतराज्र्यीय गिरोह को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। गिरोह के सदस्य पेट्रोल पंप तथा किसी व्यापारी के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आटोमेटिक पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामलें में पुलिस ने मध्यप्रदेश के रहने वाले सोनू बाल्मिकी 28 वर्ष, मो. अनिश,30 वर्ष, 28 वर्षीय जावेद उर्फ गोलू, 25 वर्षीय इस्माइल, 24 वर्षीय ब्रज मोहन, 26 वर्षीय सोदान तथा ओडि़शा निवासी 24 वर्षीय कुरूध्वज तांडी को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी आरोपी सरायपाली और सिंघोडा सहरदी क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प और किसी व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी है तथा मध्यप्रदेश, ओडि़शा, महाराष्ट्र में हत्या, डीजल चोरी और डकैती जैसे घटना को अंजाम दे चुके है।

ये सभी आरोपी संबलपुर में एक बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने दो को महासमुंद और पांच को संबलपुर से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 394, 398, 399 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ट्रक ड्राइवर मो. अनिश के कब्जे से 1 ऑटो मेटिक पिस्टल, 1 नग मैगजिन और 2 नग जिन्दा कारतूस बरामद किया है. ट्रक की तलाशी लेने पर टक में अवैध रूप से ड्रम और जरकिन में हजारों लीटर डीजल बरामद हुआ. आरोपियों से 1 नग लोहे का सब्बल, 2 नग हथोडा, 2 नग छैनी, 1 नग चाईनिज चाकू, 1 स्टील का रॉड, फर्जी आधार कार्ड, एक स्कार्पियों, एक दस चक्का ट्रक, 1000-1500 लीटर डीजल, चार मोबाइल फोन और 60 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here