file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 306 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़े 29 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रात साढ़े 10 बजे की स्थिति में अपडेटेड बुलेटिन जारी की है। इसमें रायपुर जिले से 20,महासमुंद से 3,कोरिया से 3, सूरजपुर से 2,दुर्ग से 1 मरीज मिले हैं। इससे पहले देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में प्रदेश में 277 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें रायपुर से 138, राजनांगांव से 20, दुर्ग से 19, बिलासपुर और बस्तर से 18-18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ और बलौदाबाजार से 8-8, सरगुजा और गरियाबंद से 6-6, कबीरधाम से 5, कोरबा और मुंगेली से 4-4, बलरामपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा से 3-3, कांकेर से 2, जांजगीर चांपा से 1 मरीज की पहचान हुई थी। इस तरह दिनभर में कुल 306 मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर से आज सबसे अधिके 158 केस मिले। आज राहत की बात रही कि 267 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। गए हैं। कैंसर से पीड़ित दुर्ग निवासी महिला की मौत हुई। इस तरह से प्रदेश में अब तक कुल 8286 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 5439 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 46 मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here