file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को 230 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार रायपुर से 132, कोंडागांव 23, दुर्ग 19, राजनांदगांव 17, महासमुंद 09, कोरबा 06, बलरामपुर, बस्तर व बलौदाबाजार 04-04, बिलासपुर 03, जांजगीर 02 तथा दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद व कांकेर से 01-01 मरीज मिले है। वहीं आज 2 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें ईदगाहभाठा रायपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष एवं गरियाबंद निवासी 59 वर्षीय पुरूष शामिल है। दोनों मृतक कोरोना पॉजीटिव होने के साथ पूर्व में अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थे। इन मौतों के बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 53 पहुंच गई है। जबकि आज 309 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इस तरह वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2803 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here