नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में चुनाव लडऩे का फैसला किया है। उन्होंने कहा हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लडऩा चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में रोजग़ार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं।
दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है,आप से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।