रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जोरा ओवरब्रिज के आगे बस स्टॉप के अंदर अधेड़ का शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 53 वर्ष बताई जा रही है। मृत व्यक्ति का नाम मुकीम अहमद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।