रमन सिंह ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी अब कोरोना पॉजीटिव पाये गये है। उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री मरकाम ने बीती रात ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। श्री मरकाम ने अपने संपर्क में आने वाले उन सभी लोगों को क्वारंटीन होकर जांच कराने की अपील की है।
श्री मरकाम के इस ट्वीट के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here