नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख बनाया गया। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री प्रह्ललाद पटेल ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि प्रख्यात कलाकार परेश रावल को महामहिम द्वारा एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं। 65 वर्षीय अभिनेता रावल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ कई अन्य अवार्ड भी जीत चुके हैं और कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here