रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक कॉम्प्लेक्स में चोरो ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां तंबाखू-गुटखा डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी के शॉप का तोला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 67 लाख रूपये चोरी कर ले गये।
मौदाहपारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये एजेंसी छत्तीसगढ़ पुनीत काबरा की है। बताया गया कि पिछले करीब 5 दिन का कलेक्शन इकठ्ठा कर शॉप के आलमारी में रख हुए थे। बीती रात अज्ञात चोरों ने शॉप का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए और आलमारी में रखी रकम चोरी कर फरार हो गए। इसका पता तब चला जब आज दोपहर शॉप को खोला गया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन करने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here