कोरबा। ग्राम लाफ ा के समीप चैतुरगढ़ मार्ग में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पाली थाना अंतर्गत ग्राम अंडीकछार से सुनील मरकाम अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक में सवार होकर बाइसेमर पारिवारिक काम से गया था। वहां से सभी वापस लौट रहे थे। पहाड़़ी में एक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में बाइक चला रहे 22 वर्षीय सुनील मरकाम की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा नरेश मरकाम घायल हो गया। अन्य साथियों ने दोनों को उपचार के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य में ले गए। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पाली पुलिस विवेचना में जुट गई है। सुनील हरदीबाजार में मोटरसाइकल मिस्त्री का काम करने जाता था। कल बाइसेमर गांव परिवारिक काम से गए थे और शुक्रवार को वापस लौट रहे थे। दूसरे बाइक में उसके साथी सत्यम कुमार श्याम व अश्वनी सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here