नई दिल्ली:-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी।

उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। विदेश से लौटने के बाद वह संसद के सत्र में शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here