बेंगलुरु। कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के 3 पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मांड्या के पुलिस अधीक्षक परशुराम के. ने बताया कि हमने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 4 अन्य फरार हैं। इस मामले में कुल 9 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से 8 मंड्या और रामनगर जिलों से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर से था।

मांड्या के एक प्रसिद्ध मंदिर में 10 सितंबर को नौ चोरों ने कथित तौर पर 3 पुजारियों आनंद, गणेश और प्रकाश की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुजारी ही मंदिर की सुरक्षा का ध्यान रखते थे। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं जिससे 3 लोगों के पैरों में गोली लग गई। पुलिस अन्य अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। संदेह है कि उन्होंने शहर में एक और मंदिर लूटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here