रायपुर। रायपुर शहर में कोरोना संक्रमण के विस्फोटक स्थिति के बीच नवा रायपुर स्थित मंत्रालय व संचालनालय में भी संक्रमण का कहर टूट पड़ा है। नवा रायपुर स्थित अधिकांश शासकीय विभागों के कार्यालयों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गया है।

नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में हालांकि पूरी सावधानी बरती जा रही है। बावजूद इसके जिस तरह से हाई सिक्योरिटी में रहने के बाद भी मंत्रालय और इसके बाद संचालनालय में कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में दशहत व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि अब छत्तीसगढ़ संवाद तक संक्रमण फैल चुका है। सुरक्षा के लिहाज से अब संवाद कार्यालय को बंद कर सेनेटाइज किया जा रहा है। दूसरी ओर संवाद के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों के मन में भी कोरोना संक्रमण को लेकर डर व दहशत स्पष्ट देखा जा सकता है।

हाल ही में संचालनालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 14 दिन का सामूहिक अवकाश घोषित करते हुए संचालनालय में कार्यरत सभी लोगों को क्वारंटाईन में भेजने की बात कही थी। मंत्रालय व संचालनालय से उठी आवाज मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी। चूंकि मंत्रालय में दर्जनों लोगों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच चुका था, लिहाजा अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने निजी वाहनों से कार्यालय आने, रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाने, बसों की संख्या बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here