कांकेर, 4 बार के सांसद रहे  तथा सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का आज प्रातः उनके कांकेर निवास में निधन हो गया, वे कई महीनों से कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित थे और इससे जूझ रहे थे। 29 अप्रैल 1958 में जन्मे सोहन पोटाई ने अपने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत देर से की थी वे पहले शासकीय सेवा में थे बहुत बाद में उन्होंने त्यागपत्र दे कर भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा और फिर लगातार जीते, इन दिनों कुछ वर्षों से भाजपा में अलग थलग से चल रहे श्री पोटाई कांकेर , बस्तर के पूर्व मंत्री तथा सांसद रहे अरविंद नेताम के साथ आदिवासी समाज को एकजुट करने में सक्रिय थे।
पार्टीगत राजनीति से दूरी बना कर सामाजिक संगठनों में उनकी सक्रियता ने आदिवासी समाज में इन पुराने कद्दावर नेताओं की भूमिका को महत्वपूर्व बना दिया था।

राजनैतिक जीवन –

29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की. 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली.

इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया. 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई. इसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here