म. प्र. के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को  मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने ये शपथ दिलाई

रायपुर: मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को  उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने हिंदी में तथा ईश्वर के नाम पर शपथ ली.  समारोह में राज्यपाल श्रीमती पटेल के परिजन, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि स्व. टंडन का दिल का दौरा पड़ने के कारण रायपुर के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया. शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र का  अजय सिंह ने वाचन किया. इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  ए. एन. उपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  अमन कुमार सिंह, सचिव  सुबोध सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  नीलमचन्द सांखला, राज्यपाल के सचिव  सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, सचिव सामान्य प्रशासन सुश्री रीता शांडिल्य, मुख्यमंत्री के सलाहकार  विक्रम सिसोदिया, संचालक जनसंपर्क चन्द्रकांत उइके, विधि सलाहकार  एनके चन्द्रवंशी एवं उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here