एम्स और दिल्ली के सूत्रों ने किसी भी समय आधिकारिक घोषणा की आशंका जताई

नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की हालत में कल से आज तक कोई सुधार नही होने की जानकारी मिली है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भेज कर  उनकी हालत का पता जानने के बाद कल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में मुलाकात की थी। आज वेंटिलेटर पर उनका चौथा दिन है, लंबे समय से अस्वस्थ्य होने व उम्र के कारण रिकवर करने की स्थिति उत्साहजनक नही दिखाई दे रही है। देश भर में अटल बिहारी बाजपेयी के बेहतर स्वास्थ्य के लिये लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं और परिजनों का उम्मीदें एक बार फिर उन्हें भाषण देते देखने की बनी हुई है। एक उदारवादी भाजपा नेता के रूप में अटल जी अपने राजनीतिक विरोधियों में भी पर्याप्त लोकप्रिय हैं।

चिकित्सकों की ओर से कोई उत्साहजनक जवाब नही मिला है ,अतः माना जा रहा है कि आगामी किसी भी समय मेडिकल बुलेटिन में घोषणा की जा सकती है।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे जनसंघ से संस्थापक सदस्य स्व बलरामजीदास टंडन के अंतिम संस्कार में भी डॉक्टर रमन सिंह , अनेक केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के बड़े पदाधिकारी आज चंडीगढ़ में शामिल होंगे। इन हालातों में माना जा रहा है कि दोपहर या शाम तक आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here