file photo

कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ में एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद महिला के साथ दुष्कृत्य करने वाला वीडियो उसके परिजनों को भेजा दिया। पीडि़त महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर का है जहां मंगलवार देर रात एक विधवा महिला का अपहरण कर पांच दबंगों ने गैंगरेप की वारादात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला को सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया तथा पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर वीडियो परिजनों के मोबाइल में भेज दिया। आरोपियों से छुटने के बाद महिला ने पुलिस थाने मे इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी फरार है।

बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला रोजी मजदूरी कर रही थी। इस बीच गैंगरेप से पहले उसके साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफ ी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here